पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिले वकील

समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिले वकील

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - अभिभाषक परिषद ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की है। वकीलों ने यहां कोर्ट के बाहर स्पीड ब्रेकर बनवाने की बात भी उठाई। ज्ञापन में कहा कि कोर्ट में रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं। खेड़ली फाटक स्थित नेहरु गार्डन के पास दो तरफा मार्ग है। इन दोनों मार्गों से दिनभर वाहनों का भारी दबाव बना रहता है। स्टेशन से आने वाले अधिकांश वाहन कलेक्ट्रेट वाले रोड से निकल रहे हैं। जिससे इस मार्ग पर भारी दबाव बना हुआ है। ऐसे में यहां ब्रेकर बनाया जाना चाहिए। वकीलों ने सेंट जॉन्स स्कूल परिसर की जमीन को अधिग्रहण कर कोर्ट परिसर में मिलाने तथा अन्य समस्याओं से अवगत कराया। परिषद के अध्यक्ष नरेश शर्मा ने बताया कि इन मांगों पर कलेक्टर ने वकीलों को आश्वस्त किया। प्रतिनिधिमंडल में महासचिव प्रमोद कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा शामिल रहे।
रामकिशोर अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष बने : राजस्थान पेंशनर समाज के प्रदेशाध्यक्ष डीसी गुप्ता का गत दिनों निधन हो गया। समाज के प्रदेश महामंत्री प्रेमशंकर सुमन ने बताया कि समाज के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया है।