पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओपन यूनिवर्सिटी के नए पैटर्न के पेपर अब देख सकेंगे वेबसाइट पर

ओपन यूनिवर्सिटी के नए पैटर्न के पेपर अब देख सकेंगे वेबसाइट पर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा। यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं, नेट या जेआरएफ जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अब वद्र्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी के डिजिटल पेपर के कंटेंट और वीडियो लेक्चर कारगर होंगे। यूनिवर्सिटी से जुड़े 40 हजार स्टूडेंट्स के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्र इसका लाभ ले सकेंगे। पब्लिक डोमेन में नि:शुल्क स्टडी मेटेरियल हिन्दी में उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ओपन यूनिवर्सिटी सभी विषयों के पेपर कंटेंट और वीडियो लेक्चर हिंदी में तैयार कर रही है। यह वेबसाइट पर आते ही छात्र घर बैठे परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कर सकेंगे। उन्हें महंगी किताबें या कोर्स मेटेरियल खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

यूनिवर्सिटी में तीन दिनी वर्कशॉप में देशभर से आए 13 शिक्षाविदों और 4 शोध स्कॉलर ने 129 पेपर बनाए। शुक्रवार को समापन समारोह में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि यूनिवर्सिटी का डिजिटल कंटेंट वेबसाइट पर पब्लिक डोमेन में नि:शुल्क उपलब्ध कराने से बाहर के उन सभी छात्रों को भी फायदा मिलेगा जो अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।