पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीपीएल कार्डधारियों को कूपन दिए

बीपीएल कार्डधारियों को कूपन दिए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - नगर निगम की ओर से औद्योगिक क्षेत्र के डीसीएम के बीपीएल कार्डधारियों को 25 किलोग्राम गेहूं के कूपन के बजाय 5 किलो के हिसाब से 6 माह के कूपन दे दिए गए। जिससे खफा हुए लोगों ने निगम कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस लाडपुरा विधानसभा के सदस्य विनोद बुर्ट ने बताया कि किस प्रकार से नगर निगम की गलती की वजह से 25 किलो गेहूं के कूपन बांटने की जगह 5 किलो गेहूं के कूपन बांटे गए। प्रदर्शन करने वालों में हरिराम, अरविंद बुर्ट, जीत मल, छोटू लाल एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
गरीबों को कम्बल बांटे : शांति देवी चाचान सेवा समिति की ओर कड़ाके की ठंड में ठिठुरते हुए 60 जरूरतमंद गरीबों को कम्बल वितरित किए। यह जानकारी समिति के मनोज बंसल ने दी।