पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसबीबीजे के ग्राहक की मौत पर बीमा क्लेम

एसबीबीजे के ग्राहक की मौत पर बीमा क्लेम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर के ग्राहकों के लिए की जा रही व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा पॉलिसी का पहला क्लेम महावीर नगर शाखा द्वारा किया गया। बैंक के ग्राहक रमेश सिंह राठौड़ दैनिक मजदूरी करता था, उसने यह पॉलिसी ली थी। पिछले दिनों सीएडी सर्किल के पास हुई दुर्घटना में रमेश सिंह राठौड़ की मृत्यु हो गई थी। इस पर शाखा की ओर से एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी से चार लाख रुपए का दावा स्वीकार कराया गया। बैंक के उप महाप्रबंधक रमेश आर्य ने मृतक की पत्नी चन्द्रकांता को बीमा क्लेम का चेक दिया।