पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे स्टेडियम में डीआरएम करेंगी ध्वजारोहण

रेलवे स्टेडियम में डीआरएम करेंगी ध्वजारोहण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर, न्यूज, कोटा

गणतंत्र दिवस पर कोटा रेल मंडल का मुख्य समारोह रेलवे स्टेडियम में होगा। डीआरएम अर्चना जोशी सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगी। सीनियर डीसीएम यशवंत कुमार चौधरी ने बताया कि आरपीएफ, स्काउट एवं गाइड द्वारा सलामी दी जाएगी। गुमानपुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय में सुबह 9.15 बजे शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंडित गोविंद शर्मा ध्वजारोहण करेंगे। सेन उत्थान समिति का समारोह वीरसावरकर नगर छात्रावास में होगा। खटीक समाज युवा विकास समिति द्वारा विनोबाभावे नगर स्थित छात्रावास में ध्वजारोहण होगा।