पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टाइगर रिजर्व में धरोहरों के संरक्षण की मांग उठाई

टाइगर रिजर्व में धरोहरों के संरक्षण की मांग उठाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा - मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में आने वाले प्राचीन स्थलों के संरक्षण की मांग डोलिया सरपंच नंदलाल मेघवाल ने पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर से की है। उन्होंने रिजर्व एरिया में प्राचीन कुंड, कचहरी, मंदिर, बावडिय़ां, करौंदी के झरने को विकसित की मांग की है। उन्होंने बताया कि यह सभी स्थल गिरधरपुरा में है। यहां योजना बनने से गांव विकसित हो सकेंगे।

सरकारी स्कूल में छात्राओं को जर्सियां बांटी : छोटी महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को 170 जर्सियां वितरित की गई। प्रिंसीपल इंद्रकला भारण ने बताया कि अंता के सीआई तरुणकांत सोमानी, लाइंस क्लब कोटा नॉर्थ और अभिभावक संघ की ओर से जरूरतमंद छात्राओं को जर्सियां वितरित की गई।