पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झालावाड़ में गिरे ओले, सर्दी से किसान की मौत

झालावाड़ में गिरे ओले, सर्दी से किसान की मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा। हाड़ौती में शुक्रवार को कहीं-कहीं धूप निकलने के बावजूद गलन बरकरार रही। झालावाड़ जिले के मनोहरथाना क्षेत्र के कई गांवों में गुरुवार रात चने के आकार के ओले गिरे। क्षेत्र के गणेशपुरा, तलावरा, आलियाखेड़ा और बोरियाखेड़ी में गुरुवार रात को दस बजे बारिश के साथ ओले भी गिरे। बारां में भी सर्द हवा का दौर जारी रहा। यहां अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। बूंदी में अधिकतम 18 और न्यूनतम 13.4 इसके अलावा रावतभाटा में अधिकतम तापमान 17.2 और न्यूनतम 10 डिग्री रहा।