पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिरोजाबाद की चूडिय़ां और दिल्ली के नेकलेस लुभा रहे महिलाओं को

फिरोजाबाद की चूडिय़ां और दिल्ली के नेकलेस लुभा रहे महिलाओं को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - दशहरा मैदान में चल रहे कोटा मेगा ट्रेड फेयर में शुक्रवार शाम को एक-एक स्टाल्स पर शहरवासियों की भीड़ पसंदीदा आइटम खरीदने के लिए उमड़ पड़ी। मेले में लगी 200 स्टाल्स पर पैर रखने की भी जगह नहीं थी। रेडीमेड गारमेंट्स की स्टाल्स से लेकर लुधियाना के ऊनी कपड़े, मुंबई की ज्वैलरी, बनारसी साडिय़ों के अलावा अन्य स्टाल्स पर लोग खरीदारी में लगे रहे। वहीं, भदोही के गलीचे से लेकर फिरोजाबाद की चूडिय़ां और देहली के नेकलेस महिलाओं को खासे पंसद आए। मेले के स्पॉन्सर गुरुप्रज्ञा रियल एस्टेट कंपनी और मीडिया पार्टनर दैनिक भास्कर है। शहरवासियों के लिए यह मेला 26 जनवरी तक लगेगा।
युवाओं को रास आ रही हैं किताबें
मेले में बुक स्टाल्स पर बच्चों के लिए स्टडी बुक्स और सीडी रास आ रही हैं तो कंपीटिशन की तैयारी कर रहे युवा कंपीटिशन की बुक खरीदने में लगे रहे। सीनियर सिटीजन ने धार्मिक पुस्तकें खरीदीं।
गरमागरम पकौड़ों का आनंद भी लिया
यहां लगे दिल्ली के चौपाटी बाजार में सर्द मौसम में शहरवासियों ने गरमा-गरम पकौड़ों से लेकर नसीराबाद के कचोड़े का आनंद लिया। वहीं, पाव-भाजी, बर्गर, पेस्ट्री और पानी-पताशे खाने का लुत्फ उठाया।