नेशनल लॉ ओलिंपियाड एग्जाम 9 फरवरी को
भास्कर न्यूज - कोटा
राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाओं को परखने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ द्वारा नेशनल लॉ ओलिंपियाड के पहले चरण की परीक्षा 9 फरवरी को होगी। परीक्षा संयोजक सीएस प्रद्युम्न शर्मा के अनुसार पहली बार यह परीक्षा कोटा में भी होगी। जूनियर लेवल के लिए 11वीं, 12वीं और ग्रेजुएट स्तर के छात्र और सीनियर लेवल के लिए सीए, सीएस, एलएलबी, एमबीए कर रहे स्टूडेंट्स संस्थान के दादाबाड़ी स्थित अधिकृत केंद्र पर आवेदन कर सकते हैं। दोनों लेवल के छात्रों के लिए फीस 150 रुपए है।
छात्र वेबसाइट 222.द्बद्बह्ल.शह्म्द्द.द्बठ्ठ, द्बठ्ठद्घशञ्चद्बद्बद्य.शह्म्द्द.द्बठ्ठ पर भी सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एक घंटे के पेपर में 50 मल्टीपल च्वाइस ऑब्जेक्टिव प्रश्न आएंगे। सही उत्तर पर 2 अंक मिलेंगे। फाइनल राउंड में मेरिट में आने वाले छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। परीक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्रों को इंस्टीट्यूट की ओर से नेशनल लॉ ओलिंपियाड के सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।