- Hindi News
- कोटा में ९वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाया
कोटा में ९वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाया
कोटा - स्कूल टूर्नामेंट में जा रही एक छात्रा को चार युवक स्कूल के बाहर से अपने साथ ले गए और 3-4 दिन तक अलग-अलग शहरों में ले जाकर ज्यादती की। यही नहीं वीडियो क्लिपिंग भी बना ली। मामला पिछले साल अक्टूबर का है। क्लिपिंग के नाम पर छात्रा को मुंह न खोलने के लिए धमकाते रहे। पिछले दिनों जब छात्रा की मां स्कूल पहुंची तो उसे पता चला कि बेटी टूर्नामेंट में गई ही नहीं। पूछताछ हुई तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार भीमगंजमंडी स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल की 9वीं की छात्रा अक्टूबर 2013 में खेल प्रतियोगिता में शामिल होने टीम के साथ आगरा जाने वाली थी। छात्रा को उसकी मां स्कूल के बाहर छोड़कर गई थी। लेकिन, यहां से उसे चार युवक डरा-धमकाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद 3-4 दिन तक मथुरा, आगरा, उदयपुर और गंगापुरसिटी ले जाकर उसके साथ सामूहिक ज्यादती की और वीडियो क्लिपिंग भी बना ली। हाल में जब मां स्कूल पहुंची तो टीचर्स ने बताया कि छात्रा टूर्नामेंट में गई ही नहीं। जब मां ने बेटी से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बताई और कहा कि आरोपी वीडियो क्लिपिंग के नाम पर मुंह नहीं खोलने की धमकी दे रहे हैं।