पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोटा के तीन मासूमों की बेंगलूरू में हुई मुफ्त हार्ट सर्जरी

कोटा के तीन मासूमों की बेंगलूरू में हुई मुफ्त हार्ट सर्जरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - गरीब परिवार में जन्मी 20 दिन की दिव्या और एक मजदूर के डेढ़ साल के बेटे वंश सोनी के दिल में छेद के सफल ऑपरेशन बैंगलुरू के फोर्टिस हॉस्पिटल में किए गए। जबकि कैथून के बुनकर तालिब हुसैन के 2 साल के बेटे अली हसन का निशुल्क हार्ट ऑपरेशन सोमवार को होगा। 17 दिसंबर को कोटा में हुए हार्ट चेकअप कैंप में 16 बच्चों को ऑपरेशन के लिए चिह्नित हुए थे। लेकिन विशेषज्ञों ने उनमें से गंभीर हालत में पहुंच चुके तीन बच्चों को पहले ऑपरेशन के लिए चुना। रामजीदास मोदानी फाउंडेशन जयपुर के चेयरमैन एसएन मोदानी ने बताया कि 7 मार्च को कुछ और गरीब बच्चों को हार्ट ऑपरेशन के लिए बैंगलुरू भेजा जाएगा।
भास्कर की पहल पर वंश को मिला जीवनदान
कोटड़ी-गोरधनपुरा में किराए के मकान में रहने वाले बेलदार ओमप्रकाश सोनी के डेढ़ वर्षीय बेटे वंश के दिल में जन्म से ही बड़ा छेद था और उसकी नसें उलझी हुई थी। मां संगीता आसपास के घरों में काम करती है। वंश के इलाज पर हर महीने 2 से 3 हजार रुपये खर्च हो रहे थे। भास्कर में खबर छपने के बाद मोदानी फाउंडेशन ने उसका निशुल्क ऑपरेशन कराने की जिम्मेदारी ली। शुक्रवार को बैंगलुरू में उसका सफल ऑपरेशन हुआ। फिलहाल वह आईसीयू में है।
मोदानी फाउंडेशन ने कराए ऑपरेशन
रामजीदास मोदानी फाउंडेशन जयपुर द्वारा 18 साल तक के गरीब बच्चों के दिल में छेद या वाल्व खराब होने पर फोर्टिस हॉस्पिटल बैंगलुरू में रियायती दरों पर ऑपरेशन कराए जाते हैं। चेयरमैन एसएन मोदानी ने बताया कि रोगी के परिजनों को कोटा से भोपाल और वहां से बैंगलूर तक आने-जाने का ट्रेन का टिकट और वहां 7 से 15 दिन तक ठहरने और खाने-पीने का खर्च स्वयं वहन करना पड़ता है। ऑपरेशन, अस्पताल खर्च व दवाओं की राशि नहीं ली जाती है। गरीब बच्चों के परिजन मदद के लिए फाउंडेशन के नंबर-9414074134 पर संपर्क कर सकते हैं।