पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छोटे अतिक्रमण हटे और बड़े को हाथ भी नहीं लगाया गया

छोटे अतिक्रमण हटे और बड़े को हाथ भी नहीं लगाया गया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोटा
नगर निगम को यूआईटी का जाब्ता भी मिलने लग गया, बावजूद अतिक्रमण हटाने में कोई रुचि नहीं ली जा रही है। सिर्फ एक दिन महावीर नगर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाकर अभियान बंद हो गया। अब यह अभियान सफाई तक ही सीमित रह गया। शुक्रवार को भी सफाई के दौरान छोटे अतिक्रमण ही हटाए गए जबकि बड़े अतिक्रमण को हाथ तक नहीं लगाया गया। इसे लेकर शहरवासियों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। दूसरी ओर निगम रोज औसत 50 टन कचरा उठाने का दावा कर रहा है। शुक्रवार को भी सेक्टर 14 से 44 टन मलबा उठाने का दावा किया गया।
अभियान के तहत शुक्रवार को सेक्टर 14 के वार्ड नंबर 30, 32, 33 व 34 में सफाई अभियान चला और इसमें बाधक बने अतिक्रमण भी हटे। डीसीएम, इंद्रा गांधी नगर, कंसुआ व अनन्तपुरा रोड पर छोटे अतिक्रमण को हटाया गया लेकिन बड़े अतिक्रमण को हाथ तक नहीं लगाया गया। पिछले दिनों यहां के अतिक्रमण को लेकर जमकर हंगामा भी हुआ था। विभिन्न मामलों में 15 जनों को नोटिस जारी हुआ व 47 पोस्टर-बैनर जब्त किए गए।




॥अतिक्रमण हटाने को लेकर कलेक्टर से बात हुई थी। यूआईटी के जाब्ते को साथ लेकर कार्रवाई के मामले में उन्होंने 26 जनवरी के बाद एक बार रिव्यू करने की बात कही है। पूरे शहर का रिव्यू करके प्रोग्राम बनाया जाएगा। उसके बाद अतिक्रमण हटाने की मुहीम शुरू की जाएगी।’

-दिनेश चंद जैन, सीईओ नगर निगम