पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क पर फैली छोड़ दी गिट्टियां, बाइक फिसलने से दो युवकों के पांव फ्रैक्चर

सड़क पर फैली छोड़ दी गिट्टियां, बाइक फिसलने से दो युवकों के पांव फ्रैक्चर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोटा
सड़क पर फैली गिट्टियों पर बाइक फिसलने से शुक्रवार शाम दो युवकों के पांव फ्रैक्चर हो गए। दोनों दोस्त नयापुरा से रायपुरा की तरफ किसी काम से जा रहे थे। दोनों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उद्योग नगर निवासी पंकज ((19)) पुत्र आजाद पाल और रायपुरा निवासी मनीष ((21)) पुत्र हरीश मेघवाल नयापुरा में किसी काम से आए थे। वापस जाते समय जब वह नयापुरा स्टेडियम से जेडीबी की तरफ जाने लगे, तभी उनकी बाइक सड़क पर फैली गिट्टी से फिसल गई। जिससे दोनों के पांव फ्रैक्चर हो गए।
मासूम सहित तीन की हो गई थी मौत: पिछले साल 6 अगस्त को अंटाघर चौराहे पर फैली गिट्टी से बाइक फिसलने के कारण बारां निवासी नरेश, मासूम इशिका और मौसी सुनीता की मौत को गई।
इधर, डिवाइडर से टकराने पर युवक की मौत
झालावाड़ निवासी जीतमल ((38)) पुत्र दुर्गा बंजारा गुरुवार को डाबी थाना क्षेत्र स्थित खड़ीपुर के पास डिवाइडर से टकरा गया था। उसके सिर और पांव में गंभीर चोट आई थी। एमबीएस में उसने दम तोड़ दिया।