पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेजोनेंस के कलर्स इवेंट में रंगारंग प्रस्तुतियां

रेजोनेंस के कलर्स इवेंट में रंगारंग प्रस्तुतियां

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - रेजोनेंस कॉमर्स और लॉ डिवीजन की ओर से दो दिनी सांस्कृतिक समारोह ‘कलर्स-2014’ में स्टूडेंट्स ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। पहले दिन रंगोली, टेटू मेकिंग, शेव द बेलून, मेंहदी, जलेबी रेस, शेक रेस, लेमन रेस आदि रोचक प्रतियोगिताएं हुईं। दूसरे दिन आईएल ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक संध्या में एकल और समूह नृत्य, एकल गायन, नाटक, मिमिकरी में स्टूडेंट्स ने जबर्दस्त उत्साह दिखाया। मेंहदी प्रतियोगिता में काजोल पंवार, रंगोली में प्रियंका जोशी, टेटू मेकिंग में सोनबीर सिंह, शेव द बैलून में निखिल गुप्ता, जलेबी रेस में अफजल खान, जीतेश नागर, उर्वशी मीणा, शेक रेस में जीतेश नागर और लेमन रेस में मयंक गुप्ता विजेता रहे। एकल गायन में भूमिका भूषण, सोलो डांस में प्रीति इंद्रवानी, ग्रुप डांस में महेन, प्रियंका, प्रिया, निमेश, मेघना और अनुराधा की टीम विजेता रही। संस्थान के सीएमडी व सीईओ आरके वर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। वाइस प्रेसीडेंट मनोज शर्मा ने कहा कि कॉमर्स व लॉ के छात्र अच्छे रिजल्ट से कोटा का गौरव बढ़ा रहे हैं।