पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धाकड़ समाज का कार्यक्रम 8 व 9 मार्च को

धाकड़ समाज का कार्यक्रम 8 व 9 मार्च को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - अखिल भारतीय श्री मालव धाकड़ युवा संघ एवं मालव धाकड़ विकास समिति की ओर से जवाहरनगर में बैठक हुई। जिसमें समाज के सभी बंधुओं का 8 एवं 9 मार्च को दो दिवसीय कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गई। बैठक में युवक युवती परिचय सम्मेलन व रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय किया गया।
कृषक वैज्ञानिक संवाद का आयोजन : कृषि विज्ञान केंद्र बोरखेड़ा की ओर से कृषि प्रणाली पर कृषक-वैज्ञानिक संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. एसएस तोमर ने संबोधित किया। कार्यक्रम में शिक्षा निदेशक डॉ. एसके त्रिवेदी ने उद्यानिकी फसलों की उत्पादकता बढ़ाने एवं डॉ. वीपी गुप्ता ने हाड़ौती की प्रमुख फसल धनिए को बीमारियो से बचाने की जानकारी से अवगत कराया। डॉ. एससी गोयल ने संचालन किया। डॉ. एमके पूनिया ने आभार जताया।