पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क पर खेलती बच्ची को ले गया शराबी

सड़क पर खेलती बच्ची को ले गया शराबी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा - सेवन वंडर्स पार्क रोड पर शुक्रवार देर शाम खेलते-खेलते सड़क पर चली गई 10 वर्षीय मासूम को एक शराबी बदनीयत से बहलाकर ले गया। वह उसे कुछ दूर लेकर गया कि तभी क्षेत्रवासियों और परिजनों की नजर पड़ गई। शराबी मासूम का हाथ पकड़कर खींच रहा था। इस पर क्षेत्रवासी चिल्लाते हुए उसके पीछे दौड़े।

बदमाश मासूम को छोड़कर बाइक से भाग निकला, जिसे आगे सरोवर रोड पर ट्रैफिक के जवानों ने पकड़ लिया। उसे पकडऩे के बाद गुस्साए क्षेत्रवासियों ने जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में शराबी को गिरफ्तार किया है। सीआई रमेश कुमार ने बताया कि कुन्हाड़ी स्थित बापू बस्ती निवासी दिनेश जोशी आदतन शराबी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।