पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएनएल की स्कीम, स्पीड तेज पैसा कम

बीएसएनएल की स्कीम, स्पीड तेज-पैसा कम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. बीएसएनएल नेटवर्क अब पहले से फास्ट काम करेगा। इसके अलावा बीएसएनएल का दावा है की वो नई 3 जी सिम मार्केट में लांच कर रहे हैं, जो दूसरी मोबाइल कंपनियों से स्पीड में ज्यादा तेज और दाम में कम होगी।
बीएसएनएल के कोटा महाप्रबंधक अखिलेश कुमार गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि मोबाइल नेटवर्क को जेडटीई उपकरणों व तकनीक से बदल कर अपग्रेड कर दिया है। नेटवर्क क्षमता 61,420 को बढ़ाकर 68,840 कर दिया गया है। वहीं, जहां पहले 2जी मोबाइल में इंटरनेट डाटा की स्पीड 300 से 400 केबीपीएस से 10 गुना बढ़कर 3 से 4 एमबीपीएस हो गई है। 3जी डाटा कार्ड की स्पीड भी बढ़कर 3 से 5 एमबीपीएस कर दी गई है। इसके साथ ही पहले की दरों में संशोधन करके कम किया गया है।
शहर के 76 स्थानों पर जेडटीई होंगे स्थापित
शहर में 76 स्थानों पर जेड टीआई के टावर स्थापित होने से अब कहीं पर भी मोबाइल नेटवर्क की परेशानी नहीं आएगी। ये सारे जेडटीई दो चरणों में लगाए जाएंगे। पहला- तलवंडी, खेड़ाजगपुरा एवं रेलावन पर शुरू होगा। दूसरा- 46 स्थानों पर 2जी, 31 जगह पर 3जी के मोबाइल टावर लगेंगे। ‘नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क’ परियोजना के तहत कोटा दूरसंचार जिले की 395 ग्राम पंचायतों में इंटरनेट सेवाएं प्रदान की जाएंगी।