- Hindi News
- उत्पादन को लेकर कोटा थर्मल राज्य में सर्वश्रेष्ठ
उत्पादन को लेकर कोटा थर्मल राज्य में सर्वश्रेष्ठ
कोटा. कोटा थर्मल पावर स्टेशन को राजस्थान राज्य पावर सेक्टर कंपनीज की ओर से दिए जाने वाले सर्वश्रेष्ठ कोयला आधारित तापीय विद्युत गृह का पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसमें गोल्डन शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। रविवार को जयपुर में होने वाले गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में चीफ इंजीनियर एएस माथुर यह पुरस्कार प्राप्त करेंगे।
वर्ष 2013 में निर्धारित लक्ष्यों को अर्जित करने के आधार पर कोटा थर्मल को सर्वश्रेष्ठ कोयला आधारित तापीय विद्युत गृह के पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। वर्ष 2013 में 87.15 प्रतिशत पीएलएफ एवं 94.40 प्रतिशत उपलब्धता पर केटीपीएल ने कुल 9467 एमयू विद्युत उत्पादन किया गया है। स्टेशन की की विशिष्ट तेल खपत केवल 0.418 एम एल तक सीमित रही। जो आरईआरसी निर्धारित 1.0 एमएल से काफी कम है। इसके अतिरिक्त युनिट छह ने 115 दिन व यूनिट 7 ने लगातार 113 एवं 177 दिनों तक अनवरत बिजली उत्पादन किया जो महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
1983 में स्थापित थर्मल की यूनिट 1 व 2 के समतुल्य क्षमता की इकाइयां भारत में या तो समाप्त हो चुकी हैं अथवा कम क्षमता पर 60 प्रतिशत पीएलएफ ही उत्पादन कर पा रही हैं। जबकि कोटा की दोनों यूनिट लगभग 30 वर्ष पुरानी होने के बावजूद पूर्ण क्षमता से उत्पादन कर रही हैं। गणतंत्र दिवस पर थर्मल के २ अभियंता अनिल कुमार बोहरा, विनीत मित्तल एवं २ तकनीकी कर्मचारी भारमल सिंह और जेके बत्रा को मुख्यालय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।