पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकोटा। सैंधा नमक लगे पॉपकॉर्न के चटकारे लगाते नन्हे-मुन्ने बच्चे, नमक-नीबू व मिर्च लगे गरमागरम अमेरिकन भुट्टे, नसीराबाद के गरमागरम पकोड़े खाते युवक-युवतियां तथा ऊनी कपड़ों की खरीदारी करती महिलाएं। इतनी भीड़ कि पैर रखने तक को जगह नहीं।
यह नजारा शनिवार को दशहरा मैदान में चल रहे कोटा मेगा ट्रेड फेयर में देखने को मिला। मेले में सुबह 11 बजे से लोग यहां परिवार सहित खरीदारी के लिए पहुंचे। रात 9 बजे तक भी शहरवासियों की भीड़ लगी रही। मेले में विभिन्न वस्तुओं के 200 स्टॉल्स लगे हुए हैं। सहारनपुर के तरह-तरह के हैंडीक्रॉफ्ट लोगों को खासे भा रहे हैं।
लकड़ी से बने शो पीस, 40 प्रकार के अचार और बच्चों के खिलौने के स्टॉल्स पर खासी भीड़ देखने को मिल रही है। मेले के स्पॉन्सर गुरुप्रज्ञा रियल एस्टेट कंपनी है। इस अग्रणी रियल एस्टेट ग्रुप की ओर से अपने प्रोजेक्ट गुरु शिखर टोंक रोड, सुमेरू व शेखावटी सीकर रोड स्थित फ्लैट प्रोजेक्ट में उत्साह से लोग बुकिंग करवा रहे हैं। मेले में मीडिया पार्टनर दैनिक भास्कर है।
शहरवासियों की मांग पर सोमवार तक बढ़ाया मेला
शहरवासियों की मांग पर कोटा मेगा ट्रेड फेयर की तिथि 26 जनवरी से एक दिन बढ़ा दी है। मेला 27 जनवरी तक लगेगा। शहरवासियों के आग्रह पर एक दिन के लिए इसे बढ़ा दिया है। मेले में बच्चों से लेकर सभी आयुवर्ग के लिए यहां हर जरूरत की चीज मौजूद है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.