पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी नहीं आया तो तुम्हारे हार्ट का वॉल्व बंद कर दूंगा: राजावत

पानी नहीं आया तो तुम्हारे हार्ट का वॉल्व बंद कर दूंगा: राजावत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा। लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या को लेकर विधायक भवानीसिंह राजावत ने विभाग के एसई सुधीर गुप्ता को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि डीसीएम क्षेत्र में पटरी पार के लोगों के लिए यदि गोबरिया बावड़ी पर लगा वॉल्व नहीं खोला गया तो उनके हार्ट का वॉल्व बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने गुप्ता को तब तक नहीं उठने दिया जब तक उन्होंने डीसीएम क्षेत्र में डेढ़ घंटे से चार घंटे पानी देने की घोषणा नहीं कर दी।

इस दौरान गुप्ता सहित अन्य इंजीनियर मुंह लटकाकर बैठे रहे। मिनी अकेलगढ़ बनने के बावजूद लाडपुरा क्षेत्र में पानी की आपूर्ति में सुधार नहीं होने को लेकर राजावत ने शनिवार को जलदाय विभाग व यूआईटी में विभाग के इंजीनियरों की बैठक ली थी। लाडपुरा पंचायत समिति के विकास हॉल में हुई बैठक में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्या को लेकर पहुंचे।