पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रा के हुए बयान, आरोपी फरार

छात्रा के हुए बयान, आरोपी फरार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा.स्कूल टूर्नामेंट में जा रही छात्रा के साथ चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शनिवार को छात्रा के कोर्ट में बयान हुए। इधर, पुलिस अभी आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है।
पुलिस के अनुसार अक्टूबर में स्कूल टूर्नामेंट में जा रही एक छात्रा को चार युवक स्कूल के बाहर से अपने साथ ले गए थे। जिन्होंने उसके साथ 3-4 दिन तक अलग-अलग शहरों में ले जाकर ज्यादती की। वीडियो क्लिपिंग भी बना ली। क्लिपिंग के नाम पर छात्रा को मुंह न खोलने के लिए धमकाते रहे। जब छात्रा की मां स्कूल पहुंची तो उसे पूरे मामले का पता चला कि बेटी टूर्नामेंट में गई ही नहीं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएंगा।