पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकोटा। गुमानपुरा पुलिस ने डीसीएम रोड स्थित मासूम पेट्रोल पर डकैती डालने की तैयारी कर रहे 5 बदमाशों को पकड़ा। उनके पास से 3 पिस्टल, 3 देशी कट्टे, 43 कारतूस, 2 बाइक बरामद की हैं। मौके से दो बदमाश फरार हो गए। पुलिस अब उनकी तलाश में जुट गई है।
एसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि गुमानपुरा एसएचओ राजेश सोनी शनिवार को गश्त कर रहे थे। उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि 7 व्यक्ति एक सुनसान फैक्ट्री में हैं और कोई बड़ी वारदात करने की फिराक में हैं। उन्होंने पुलिस जाब्ते के साथ फैक्ट्री में दबिश दी। वहां से महावीर नगर थर्ड निवासी दिग्विजय सिंह, खेतलपुरा बिहार निवासी अमन कुमार उर्फ मोनू, शेरपुर बिहार निवासी विकास कुमार, झालावाड़ निवासी विक्रम सिंह, रंगबाड़ी निवासी जानकीलाल गुर्जर को पकड़ा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.