पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओपन यूनिवर्सिटी के बीएपी कोर्स को राजस्थान बोर्ड की मान्यता

ओपन यूनिवर्सिटी के बीएपी कोर्स को राजस्थान बोर्ड की मान्यता

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वद्र्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा चलाए जा रहे बीएपी, बीसीपी और बीएससीपी कोर्स को सीनियर सेकंडरी ((12वीं कक्षा)) के समकक्ष मान्यता दे दी है। कुलपति प्रो.विनय कुमार पाठक ने बताया कि शनिवार को बोर्ड के सचिव से इस आशय का पत्र मिला है। इसमें 1 जनवरी, 2014 के बाद आट्र्स, कॉमर्स और साइंस तीनों संकाय में यह कोर्स करने वाले छात्रों को 12वीं बोर्ड के समकक्ष माना जाएगा।
बीएड और सरकारी नौकरियों का रास्ता खुला: ओपन यूनिवर्सिटी से सीधे बैचलर ऑफ आट्र्स इन प्रिपरेटरी एग्जाम ((बीएपी)), बैचलर ऑफ कॉमर्स इन प्रिपरेटरी एग्जाम ((बीसीपी)) और बैचलर ऑफ साइंस इन प्रिपरेटरी एग्जाम ((बीएससीपी)) करने वालों को 12वीं बोर्ड परीक्षा के समकक्ष मान्यता मिलने से बीएड करने वाले हजारों छात्रों को फायदा मिलेगा। वहीं राज्य में सरकारी भर्तियों के लिए भी यह कोर्स मान्य होगा। यह कोर्स करने वाले छात्र ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन भी कर सकते हैं। शेष - पेज १२



राज्य के लाखों छात्रों को मिलेगा फायदा
ओपन यूनिवर्सिटी में 12वीं के समकक्ष इस बीएपी, बीसीपी या बीएससीपी कोर्स में 10 वीं पास या 18 साल के सामान्य साक्षर 31 जनवरी, 2014 तक सीधे प्रवेश ले सकते हैं। तीनों कोर्स के लिए सालाना फीस 1500 रुपए है। राज्य के लाखों ऐसे छात्र जो किसी कारण से पढ़ाई छोड़ चुके हैं या किसी क्लास में फेल हो चुके हैं आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं।
बोर्ड की टीम ने किया था मूल्यांकन
कुलपति ने बताया कि 6 माह से इन कोर्सेस को मान्यता दिलाने के लिए उच्च स्तरीय प्रयास चल रहे थे। बोर्ड की टीम ने यूनिवर्सिटी आकर इन कोर्सेज का मूल्यांकन किया था।
ऐसा रहेगा पेपर पैटर्न
- एक साल के कोर्स की परीक्षा में 3-3 घंटे के 5 प्रश्नपत्र होंगे। प्रत्येक पेपर 100 नंबर का होगा।
- इसमें 80 नंबर का थ्योरी पेपर 20 नंबर का इंटरनल असेसमेंट होगा।
- पास होने के लिए न्यूनतम 33 फीसदी नंबर लाने होंगे।
- एक बार पास नहीं होने पर उसे निर्धारित शुल्क के साथ एक और मौका मिलेगा।
वर्जन--
कोर्स को बोर्ड की मान्यता मिल जाने से राज्य के लाखों औसत छात्र उच्च शिक्षा और रोजगार पा सकेंगे। 1 जनवरी, 14 से पहले वाले छात्रों को लैटरल एंट्री में प्रवेश देकर 6 माह का कोर्स कराया जाएगा ताकि उन्हें भी 12वीं की मान्यता मिल सके। - प्रो.विनय पाठक, कुलपति, वीएमओयू