पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांच के बाद ही होगा स्टेडियम में प्रवेश

जांच के बाद ही होगा स्टेडियम में प्रवेश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज.कोटा
नयापुरा स्टेडियम में रविवार को होने वाले गणतंत्र दिवस के समारोह में हर व्यक्ति को मेटल डिटेक्टर की जांच से गुजरना होगा। पुलिस ने स्टेडियम को शुक्रवार रात से अपने कब्जे में ले लिया था और शनिवार दिनभर पुलिस चैक करती रही। गौरतलब है कि शुक्रवार को डीआरएम ऑफिस में चिट्ठी मिली थी, जिसमें गणतंत्र दिवस के समारोह में धमाके की धमकी दी थी।
एएसपी विनीत बंसल ने बताया कि होटल, धर्मशाला, मदरसे, रैन बसेरों सहित अन्य रुकने वाले स्थानों पर दिनभर चैकिंग की गई। बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। डॉग स्क्वॉड से स्टेडियम और आसपास इलाकों में चैक किया गया है।
जिन व्यक्तियों के नाम, उन्हें पूछताछ कर छोड़ा: एसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि डीआरएम ऑफिस में मिले धमकी भरे पत्र में जिन दो लोगों के नाम व मोबाइल नंबर थे। पुलिस ने उनसे पूछताछ कर ली गई है। उनके मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निकलवा ली है। अभी तक उनकी भूमिका नजर नहीं आ रही है। पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया है। मामला किसी की रंजिश का लग रहा है। उसका पता किया जा रहा है।