पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर जोगाराम व एडीएम सम्मानित

कलेक्टर जोगाराम व एडीएम सम्मानित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा. विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने पर कोटा को शनिवार को देश व प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान को मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक जैन ने राष्ट्रपति से जबकि प्रदेश स्तर का पुरस्कार कलेक्टर जोगाराम ने राज्यपाल मार्गेट अल्वा से प्राप्त किया।

कोटा में 75.29 प्रतिशत मतदान हुआ, जो पिछले मतदान से 13.24 प्रतिशत अधिक था। इससे कोटा को देश में व प्रदेश में पहला स्थान मिला। राज्यपाल मार्गेट अल्वा ने जयपुर में हुए समारोह में कलेक्टर जोगाराम को 51 हजार रुपए का डीडी व प्रशस्ति पत्र दिया। उनके साथ ही एडीएम सूरजभान जैमन और जिला परिषद सीईओ पीसी पवन को भी सम्मानित किया गया। उन्हें 31-31 हजार के डीडी और प्रशस्ति पत्र दिए गए।