- Hindi News
- नवमतदाताओं के कंधे पर है बड़ी जिम्मेदारी
नवमतदाताओं के कंधे पर है बड़ी जिम्मेदारी
कोटा. चतुर्थ राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शनिवार को जिला स्तरीय समारोह एलबीएस कॉलेज में हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि एडीएम गिरिराज कुमार ने नवमतदाताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि अब इनके कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी है। तहसीलदार निर्वाचन मनीषा तिवारी, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कृष्णा शुक्ला, राजेश जोशी सहित अन्य ने संबोधित किया। यहां लगी मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी का अधिकारियों के अलावा छात्र-छात्राओं ने अवलोकन किया। विधानसभा चुनाव में श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों सहयोगी संस्थाओं, छात्रों को समारोह में सम्मानित कर स्मृति चिन्ह भेंट किए। मतदाता जागरूकता नुक्कड़ नाटक मंचित किया। स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी यज्ञदत्त हाड़ा ने स्वीप के प्रयासों की जानकारियां दी।