- Hindi News
- टंकी है पर पानी नहीं, पोल है, लेकिन लाइट नहींबिना सुविधा के ही अलाट कर दिए अफोर्डेबल हाउसिंग योजना
टंकी है पर पानी नहीं, पोल है, लेकिन लाइट नहींबिना सुविधा के ही अलाट कर दिए अफोर्डेबल हाउसिंग योजना के मकान। लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए रोज हो रहे परेशान।
भास्कर न्यूज . कोटा
यूआईटी द्वारा अफोर्डेबल हाउसिंग योजना के मकान बना तो दिए, लेकिन वहां पर मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था नहीं की। मकान आवंटित होते ही लोग वहां रहने के लिए पहुंच गए, लेकिन वे पानी, सड़क, रोड लाइट के लिए परेशान हो रहे हैं। वहां रह रहे लोगों ने इस संबंध में यूआईटी को लिखित में शिकायत भी की है।
अल्प आय व मध्यम आय वर्ग वालों को मकान की सुविधा देने के लिए यूआईटी ने प्रेमनगर व कंसुआ क्षेत्र में अफोर्डेबल हाउसिंग योजना शुरू की थी। सितंबर माह में इन मकानों का लोकार्पण करवा दिया गया था। उसके बाद मकान आवेदकों को आवंटित भी कर दिए गए। मकान का कब्जा पत्र मिलने के कुछ दिनों बाद ही लोगों ने वहां रहना शुरू कर दिया। उस समय बताया गया था कि रोड लाइट का काम चल रहा है, दो-चार दिन में चालू हो जाएगी। बिजली के पैनल बॉक्स जुड़ते ही लाइट का काम पूरा हो जाएगा। टंकी बन चुकी है, कनेक्शन होते ही पानी आ जाएगा। लोगों ने मकान शिफ्ट कर लिए और इंतजार करते-करते तीन माह से अधिक समय हो गया। अभी तक ये सुविधाएं उन्हें नहीं मिल पाई। कॉलोनी में रहने वाले घनश्याम सिंह हाड़ा, रामनारायण, सुरेश राठौर, छीतरलाल पांचाल आदि का कहना है कि नीचे से पानी लेकर तीसरी व चौथी मंजिल पर चढऩा पड़ता है। ये हर रोज का नियम बन गया है। इस संबंध में शुक्रवार को भी कॉलोनी के लोगों ने यूआईटी ऑफिस में सचिव व उपसचिव को भी लिखित में शिकायत देकर समस्या से अवगत करवाया है।
सूखी पड़ी है टंकी, पोल है पर बिजली नहीं
प्रेमनगर आवासीय योजना के घरों में रहने वाले लोगों को बिजली-पानी के लिए भी तरसना पड़ रहा है।
ही पानी आ जाएगा। लोगों ने मकान शिफ्ट कर लिए और इंतजार करते-करते तीन माह से अधिक समय हो गया। अभी तक ये सुविधाएं उन्हें नहीं मिल पाई। कॉलोनी में रहने वाले घनश्याम सिंह हाड़ा, रामनारायण, सुरेश राठौर, छीतरलाल पांचाल आदि का कहना है कि नीचे से पानी लेकर तीसरी व चौथी मंजिल पर चढऩा पड़ता है। ये हर रोज का नियम बन गया है। इस संबंध में शुक्रवार को भी कॉलोनी के लोगों ने यूआईटी ऑफिस में सचिव व उपसचिव को भी लिखित में शिकायत देकर समस्या से अवगत करवाया है।