- Hindi News
- ‘अमन और चैन कायम रखने में योगदान दें युवा’
‘अमन और चैन कायम रखने में योगदान दें युवा’
कोटा - शहर के किशोरपुरा मेन रोड पर बाद नमाजे इशा ईद मिलादुन्नबी के जलसे का आयोजन हुआ, जिसमें देश के ख्यातनाम मुकर्रिर तथा नातख्वां ने शिरकत की।
मौलाना मुफीजुद्दीन अशरफी ने बताया कि नौजवानाने अहले सुन्नत के तत्वावधान में आयोजित जलसे में मेहमाने खुसूसी आले रसूल पीरे तरीकत हजरत सैयद मोहम्मद अशरफ जिलानी किछौछा शरीफ ने तकरीर के दौरान खासकर युवाओं को ताकीद की और कहा कि सबसे पहले वे मां-बाप, अपने से बड़ों, पड़ौसियों के साथ नरमी का सुलूक करें। नौजवान तबका देश में अमन-चैन कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। जलसे में इससे पूर्व मौलाना अमानुल्लाह अशरफी कैथून ने बेहतरीन तथा जोशीले अंदाज में तकरीर की। बीच-बीच में शायरे इस्लाम उस्मान गनी दार्जिलिंग तथा अन्य नातख्वां ने नाते पाक पेश करके रसूले पाक की शान बयान की। मौलाना अलाउद्दीन अशरफी कोटा ने कहा कि सैयदी घराने के बुजुर्गों की जियारत से दिल की दुनिया बदल जाती है। जलसे में अदब व एहतराम को कायम रखें। इसके बाद सलातो-सलाम पेश किया गया और तबर्रूख तकसीम करने के बाद जलसे का समापन हुआ।
किशोरपुरा में ईद मिलादुन्नबी का जलसा