पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लांटों लिवाली से सोयाबीन तेज

प्लांटों लिवाली से सोयाबीन तेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाणिज्य संवाददाता - कोटा
भामाशाह मंडी में सोमवार को आवक की कमी से धान की प्रमुख किस्मों के भाव 40 से 50 रुपए तेज बोले गए। सोयाबीन प्लांटों की लिवाली से इतनी ही तेज होकर 3400 से 3850 रुपए प्रति क्विंटल बिकी। देसावरी मांग कमजोर पडऩे से गेहूं की सभी किस्मों में 25 से 50 रुपए की गिरावट रही। धनिया के भाव 100 रुपए क्विंटल ढीले रहे। मिलों की बिकवाली से तेल-चीनी बाजार में शक्कर के भाव 20 रुपए और गिर कर 2860 से 2880 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। खाद्य तेलों में गुजरात वायदा नरम रहने से मूंगफली तेल 20 रुपए टिन मंदा रहा। भाव इस प्रकार रहे-
अनाज ((भाव प्रति क्विंटल)) गेहूं मिल क्वालिटी 1600 से 1625, लोकवन 1650 से 1700, गेहूं पीडी 1875 से 1925, गेहूं टुकड़ी 1700 से 1800, जौ 1025 से 1100, मक्का 1200 से 1300 रुपए । किराना : मेथी 2200 से 2450, धनिया बादामी 6500 से 6800, ईगल 6800 से 7000, रंगदार 7100 से 7200 प्रति क्विंटल। धान: ((1121)) 3700 से 4270 सुगंधा 2800 से 3140, धान पूसा -1 3500 से 3825 रुपए।
दलहन: चना 2000 से 2650, उड़द 3300 से 4000 रुपए, मूंग 4000 से 4400 रुपए प्रति क्विंटल रहा। तिलहन: सोयाबीन 3400 से 3850, सरसों 3050 से 3140, तिल्ली 10000 से 13500 रुपए प्रति क्विंटल। दालें: चना दाल 3400 से 3650 बेसन 3750 से 4500 रुपए, मूंग दाल 7600 से 8400 मूंग मोगर 8500 से 9000 उड़द छिलका 5200 से 7000 उड़द मोगर 6200 से 7000 तुवर दाल 5400 से 7100 मसूर मलका 5100 से 5450 रुपए प्रति क्विंटल। चावल : सेला मोटा 2250 से 2350, गोल्डन सेला 3200 से 6500, परमल 2500 से 2750, बासमती पोना 5000 से 6500, बासमती कणी 2600 से 3000, बासमती 5000 से 8500 रुपए क्विंटल रहा।
खाद्य तेल: ((प्रति टिन 15 किलो)) चंबल 1200 दीपज्योति 1160 शिव ब्रांड 1150, सदाबहार 1150 परंपरा 1065 किरण गोल्ड जार में 1070 ((15 लीटर)) रुपए प्रति टिन। सरसों तेल शुभम 1120 स्वस्तिक 1120 अलसी 1160 रुपए प्रति टिन। मूंगफली तेल ((15 किलो)) ट्रक ब्रांड 1560 शुभ लाभ 1340 स्वस्तिक 1390 हनुमान 1340, रुपए प्रति टिन। वनस्पति घी: स्कूटर 945 अशोका 950, अन्य ब्रांड 920 रुपए प्रति टिन((15 लीटर))। शक्कर 2860 से 2880 रुपए प्रति क्विंटल रही। गुड़ 3000 से 3500 रुपए प्रति क्विंटल। देसी घी : ((प्रति टिन)) मिल्क फूड 5120 डेयरी बेस्ट 4750, डेयरी प्योर 4780, पारस प्रीमियम 4550, हरदयाल 4800, मोहक 4700 रुपए प्रति टिन के भाव रहे।