- Hindi News
- मां का इलाज करवाना था, अपनी ही कंपनी के १३.६५ लाख रुपए चुरा लिए
मां का इलाज करवाना था, अपनी ही कंपनी के १३.६५ लाख रुपए चुरा लिए
कोटा - बीमार मां का इलाज कराने और अपनी शादी का कर्जा चुकाने के लिए एक कर्मचारी ने अपनी कंपनी की ३ तिजोरियां काटकर 13.65 लाख रुपए चुरा लिए। उसने कंपनी से छुट्टी लेकर कटर से लोहे के सरिए काटकर प्रेक्टिस की। घटना ४ दिन पहले बारां रोड स्थित कैथोड़ी की एक कंपनी की है, जिसमें कर्मचारी ने पिता के साथ मिलकर वारदात की। पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार करके उनसे 7 लाख रुपए बरामद कर लिए है।
ग्रामीण एएसपी राजेश यादव ने बताया कि 22 जनवरी को बारां रोड के कैथोड़ी स्थित महेश एडविल इंडस्ट्रीज से 13.65 लाख रुपए की चोरी हुई है। हैड कांस्टेबल अजीत को मुखबिरी से कंपनी के कर्मचारी दिनेश पुत्र देवलाल मेघवाल पर शक हुआ। जिसने पुलिस पूछताछ में वारदात कबूल ली। वारदात खोलने के लिए सीआई अजीत मेघवंशी, महेन्द्र मारु सहित 10 पुलिस अधिकारियों की टीम बनाई थी। दिनेश ने 21-22 जनवरी को छुट्टी लेकर कटर खरीदकर घर पर दो दिन तक सरिया काटने की प्रेक्टिस की। 22 को छुट्टी वाले दिन कंपनी गया और छुपकर बैठ गया। रात को उसने कैश रूम में रखी तिजोरियां काटकर 13.65 लाख रुपए चुरा लिए। वारदात के बाद कटर और 7 लाख रुपए घर के एक कमरे में गड्ढा खोदकर गाढ़ दिया। उसने कंपनी के कुछ सीसीटीवी पहले ही बंद कर दिए थे और गार्डों को पता नहीं चला।
चुरा लिए। वारदात के बाद कटर और 7 लाख रुपए घर के एक कमरे में गड्ढा खोदकर गाढ़ दिया। उसने कंपनी के कुछ सीसीटीवी पहले ही बंद कर दिए थे और गार्डों को पता नहीं चला।