पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीजेएम को रैन बसेरों में मिली खामियां

सीजेएम को रैन बसेरों में मिली खामियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोटा
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने रविवार को आठ बजे शहर के सभी इलाकों में नगर निगम की ओर से रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें निरीक्षण के दौरान वहां पीने का पानी तथा साफ सफाई और भोजन की व्यवस्था नहीं होने सहित अनेक खामियां मिलीं।
मजिस्ट्रेट ने मौके पर कर्मचारियों को रैन बसेरों में आ रही समस्याओं को दूर करने एवं धूम्रपान नहीं करने के सख्त निर्देश दिए। मजिस्ट्रेट प्रेमचंद शर्मा रात 8 से 10:30 तक शहरभर के रैन बसेरों को चेक करने पहुंच गए। उन्होंने एमबीएस अस्पताल परिसर में रेन बसेरे का निरीक्षण किया।
उस दौरान प्रभारी नरेश कुमार ने मजिस्ट्रेट को बताया कि रैन बसेरे में महिला व पुरुषों को निशुल्क रजाई व गद्दे उपलब्ध करवाए जाते हैं। उसने विधायक ओम बिरला द्वारा खाने पीने की व्यवस्था उपलब्ध करवाने की बात कही।निरीक्षण के दौरान जेके लॉन अस्पताल परिसर में रैन बसेरे में मौके पर कोई नहीं मिला। वहां कुछ लोग मिले जिन्होंने पीने के पानी के लिए दूर जाने की बात कही। वहां अलग से महिलाओं के रैन बसेरे में सफाई की व्यवस्था नहीं है।
भोजन की व्यवस्था पर उठे सवाल
मजिस्ट्रेट कोटड़ी स्थित नाग नागिन मंदिर स्थित रैन बसेरा पर पहुंच गए, जहां वहां मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि रजाई गद्दे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने 15 जनवरी के बाद निशुल्क भोजन बंद होने के बारे में बताया। इसे दुबारा से शुरू करवाने का आग्रह किया। बिजली गुल थी। उन्होंने नयापुरा बस स्टैंड, आर्यसमाज रोड एवं अन्य इलाकों के रैन बसेरों का भी निरीक्षण किया।
रजिस्टर उपलब्ध नहीं
रैन बसेरे के पास ही सुलभ कॉम्पलेक्स का भी निरीक्षण किया। इस दौरान वहां सुविधाओं पर लिए जाने वाले शुल्क की राशि दीवार पर लिखी देखी किंतु जाने वाले शुल्क का कोई रजिस्टर नहीं बनाया गया। यह जानकारी वहां मौजूद कर्मचारी ने मजिस्ट्रेट को दी। भीमगंजमंडी क्षेत्र में रैन बसेरा नहीं मिला।

लोग मिले जिन्होंने पीने के पानी के लिए दूर जाने की बात कही। वहां अलग से महिलाओं के रैन बसेरे में सफाई की व्यवस्था नहीं है।

भोजन की व्यवस्था पर उठे सवाल

मजिस्ट्रेट कोटड़ी स्थित नाग नागिन मंदिर स्थित रैन बसेरा पर पहुंच गए, जहां वहां मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि रजाई गद्दे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने 15 जनवरी के बाद निशुल्क भोजन बंद होने के बारे में बताया। इसे दुबारा से शुरू करवाने का आग्रह किया। बिजली गुल थी। उन्होंने नयापुरा बस स्टैंड, आर्यसमाज रोड एवं अन्य इलाकों के रैन बसेरों का भी निरीक्षण किया।

रजिस्टर उपलब्ध नहीं

रैन बसेरे के पास ही सुलभ कॉम्पलेक्स का भी निरीक्षण किया। इस दौरान वहां सुविधाओं पर लिए जाने वाले शुल्क की राशि दीवार पर लिखी देखी किंतु जाने वाले शुल्क का कोई रजिस्टर नहीं बनाया गया। यह जानकारी वहां मौजूद कर्मचारी ने मजिस्ट्रेट को दी। भीमगंजमंडी क्षेत्र में रैन बसेरा नहीं मिला।

निरीक्षण के दौरान रैन बसेरे के कर्मचारियों से बात करते सीजीएम।