- Hindi News
- बूंदी और रामगंजमंडी स्टेशन का दर्जा बढ़ाकर ‘बी’ श्रेणी किया
बूंदी और रामगंजमंडी स्टेशन का दर्जा बढ़ाकर ‘बी’ श्रेणी किया
कोटा - रेलवे बोर्ड ने कोटा मंडल के बूंदी और रामगंजमंडी रेलवे स्टेशनों का दर्जा बढ़ाकर बी श्रेणी का कर दिया गया है। अभी तक दोनों स्टेशन ई श्रेणी के थे। दर्जा बढऩे से दोनों ही स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त हो गया है। हाड़ौती में बूंदी का पर्यटन की दृष्टि से विशेष स्थान है। कोटा-चित्तौडग़ढ़ रेलमार्ग पर स्थित बूंदी रेलवे स्टेशन से दिल्ली व उदयपुर की तरफ से आने वाली ट्रेनें भी गुजरती हैं। रेलवे बोर्ड ने अब बूंदी रेलवे स्टेशन का दर्जा बढ़ा दिया है। इसके तहत प्लेटफार्म पर यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। बी श्रेणी का स्टेशन होने पर प्लेटफार्म पर महिला यात्रियों के लिए अलग से वेटिंग रूम बनाया जाएगा। इसी प्रकार रामगंजमंडी रेलवे स्टेशन का भी दर्जा बढ़ गया है। इस स्टेशन पर भी यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी। रेलवे अधिकारी ने बताया कि दर्जा बढ़ाने की सूचना अभी हाल ही में मिली है।