पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण पर आमने सामने हुए ट्रांसपोर्टर और मिस्त्री

अतिक्रमण पर आमने-सामने हुए ट्रांसपोर्टर और मिस्त्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोटा
ट्रांसपोर्ट नगर में 26 जनवरी को ट्रांसपोर्टर और मिस्त्री के बीच हुए झगड़े ने तूल पकड़ लिया और सोमवार को ट्रांसपोर्टरों ने अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकाल के लिए ट्रांसपोर्ट बंद कर दिए। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर और यूआईटी के उपसचिव से मिलकर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा। एक दिन पहले वे विधायक ओम बिरला से भी मिले थे।
रविवार को एक गाड़ी को हटाने की बात पर झगड़ा हुआ था। ट्रांसपोर्टर के मुनीम ने टोकाटाकी की तो मिस्त्री ने उसके सिर पर सरिया मार दिया। मिस्त्री के खिलाफ मामला दर्ज कराने के बाद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी शाम को विधायक ओम बिरला के घर पहुंचे और यूआईटी के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने रविवार देररात गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया।



हर जगह अतिक्रमण और गंदगी

ट्रांसपोर्टर नगर में समस्याओं का अंबार है। सबसे बड़ी समस्या अतिक्रमण है। यहां 300 से अधिक मिस्त्रियों की थड़ी, ढाबे, चाय की दुकानें, किराने की थडिय़ां हैं। सड़कों पर पुराने बंद पड़े वाहन, दुकानों के सामान ऐसे फैले रहते हैं कि वहां से निकलना दूभर हो जाता है। जगह-जगह गंदा पानी भरा हुआ है। कचरे से पूरा ट्रांसपोर्ट नगर अटा पड़ा है। जगह-जगह सड़कें टूटी हुई है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण बिट्टू ने बताया कि 2001 में मिस्त्रियों को विश्वकर्मा नगर में दुकानें दे दी, लेकिन वहां की दुकानें बेचकर मिस्त्री ट्रांसपोर्ट नगर में जम गए। यहां दिनभर बिजली चोरी करके दुकानें चला रहे हैं। गंदगी और कचरे के लिए कई बार अधिकारियों से कह चुके हैं, लेकिन कोई सुनने वाला ही नहीं है।