- Hindi News
- शिविर में लोगों को दी कानूनों की जानकारी
शिविर में लोगों को दी कानूनों की जानकारी
कोटा - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नयागांव स्थित पटवार प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। प्राधिकरण के सचिव प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि शिविर में 212 प्रशिक्षणार्थी पटवारियों एवं गुरुओं को कानूनों की जानकारी दी गई। शिविर में मजिस्ट्रेट सोनियो बेनीवाल, प्रीति नायक एवं न्यायिक अधिकारियों ने संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में बताया। एडीजे हेमराज गौड़ ने रेवेन्यू एवं सिविल संबंधी कानूनों की जानकारी से अवगत कराया। शिविर में विधिक संबंधी पंपलेटों का वितरण किया गया। शिविर में प्रगति नायक ने संचालन किया। केंद्र की प्रिंसीपल अर्पणा शर्मा ने आभार जताया।