पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई कोर्ट में मजिस्ट्रेट की नियुक्ति

नई कोर्ट में मजिस्ट्रेट की नियुक्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन के आदेश पर मजिस्ट्रेट मनीष अग्रवाल ने सोमवार को एसीजेएम नंबर 7 में कार्यभार संभाल लिया। इसके साथ ही उन्होंने कोर्ट में लंबित प्रकरणों पर सुनवाई शुरू कर दी। राज्य सरकार ने नवंबर 2012 में कोटा में नई कोर्ट एसीजेएम नंबर 7 की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद ही हाईकोर्ट प्रशासन के आदेश के तहत एक अन्य मजिस्ट्रेट ने इस कोर्ट में लंबित प्रकरणों पर सुनवाई शुरू की। तब से कोर्ट में सुनवाई लगातार चलती रही। एसीजेएम नंबर 7 कोर्ट एडीजे नंबर 1 का खाली भवन में लगाई गई है। साथ ही स्थायी लोक अदालत के खाली भवन में कोर्ट के कार्यालय स्थापित किया गया।