- Hindi News
- ठेका निरस्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
ठेका निरस्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
कोटा - पानी के बिल बंटवाने वाले ठेकेदार का ठेका निरस्त किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर जलदाय कर्मियों ने सोमवार को दादाबाड़ी स्थित जलदाय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने एसई को ज्ञापन दिया।
जलदाय कर्मचारियों ने बताया कि जलदाय विभाग ने पानी के बिल प्रिंट करवाने एवं बंटवाना का ठेका यूनिसोफ्ट कम्प्यूटर्स को दिया हुआ है। इसके बाद भी ठेकेदार जलदाय कर्मचारियों से बिल वितरण का कार्य करवा रहा है। विभाग ठेकेदार को भुगतान कर रहा है। उपखंड चतुर्थ झाला हाउस में कार्यरत कर्मचारी कन्हैया लाल पांचाल ने बिल नहीं बांटे तो ठेकेदार ने देख लेने की धमकी दी। इससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। आक्रोशित कर्मचारियों ने जलदाय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामबाबू नागर, महामंत्री पवन कुमार जैन, हुकम मंगल की अगुवाई में दादाबाड़ी जलदाय कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद संघ के प्रतिनिधिमंडल ने एसई सुधीर गुप्ता को ज्ञापन देकर ठेकेदार का बिल प्रिंट करने एवं बंटवाने का ठेका निरस्त करने की मांग की। एसई ने प्रतिनिधिमंडल को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में माणक चंद, महेन्द्रपाल सिंह, इशहाक मोहम्मद, श्याम सुंदर, बाबूलाल आदि कर्मचारी शामिल थे।