गणतंत्र के उत्सव से सराबोर हुआ शहर
कोटा - शहरभर में 65 वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ध्वजारोहण किए गए। साथ ही नृत्य एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। पाटनपोल व्यापार संघ की ओर से कार्यक्रम में विधायक प्रहलाद गुंजल ने ध्वजारोहण किया। साथ ही व्यापारियों को संबोधित किया। संघ के अध्यक्ष आशु गंभीर व अन्य व्यापारी उपस्थित थे। रोटरी क्लब पद्मिनी के कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में तारा लोहाडिय़ा, सविता मंत्री एवं अन्य पदाधिकारी व बच्चे उपस्थित थे। टीचर्स कॉलोनी मीरा मार्केट दुकानदार संघ के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी गिर्राज प्रसाद खंडेलवाल ने ध्वजारोहण किया। जिसमें संघ के अध्यक्ष अशोक बाथरा एवं अन्य पदाधिकरियों ने भाग लिया। छोटे-छोटे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
श्रीराम रेयंस कारखाने में हुए कार्यक्रम में संस्थान के वाइस प्रेसीडेंट वीके जेटली ने ध्वजारोहण किया। राजकीय आदर्श बुनियादी उच्च प्राथमिक विद्यालय रामतलाई के कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष कोमल पंजवानी ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार जैन ने सभी को संबोधित किया। हितकारी सहकारी महिला शिक्षा महाविद्यालय में हुए कार्यक्रम में कॉलेज की अध्यक्ष सूरज बिरला ने ध्वजारोहण किया। हाड़ौती आदिवासी मीणा सामाजिक सुधार संघ के कार्यक्रम में संघ के संभागीय अध्यक्ष पन्नालाल मीणा ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में डॉ. एचएल परिहार एवं सूरजभान मीणा ने बालकों को संविधान के बारे में बताया। वरिष्ठजन कल्याण समिति की ओर से गायत्री शक्तिपीठ विज्ञाननगर में हुए कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष शंकर आसकंदानी ने ध्वजा रोहण किया। कोटड़ी व्यापार संघ के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्योगपति गोविंद राम मित्तल ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में संघ द्वारा प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। श्रीपुरा के कोलीपाड़ा में वारसी परिवार की ओर से देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें पूर्व पार्षद उमर सीआईडी ने कहा कि हम सभी मिलकर एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। मधु स्मृति महिला एवं बाल कल्याण उत्थान संस्थान के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राकेश गर्ग ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में रंगबाड़ी बालाजी व्यापार संघ के मूलचंद मीणा ने भी विचार व्यक्त किए। बजरंगपुरा स्थित जनशक्ति के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. निधि सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य अशफाक अंसारी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में सैफुल्लाह, आसिफ हुसैन एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। कोटा सुपर थर्मल पावर स्टेशन में गणतत्र दिवस समारोह मनाया गया। विद्युत गृह के केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य अभियंता एएसमाथुर रहे। कार्यक्रम में ४१ अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। शहर में व्यापारिक संस्थाओं ने भी गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया। जीएमए प्लाजा मार्केट में जनरल मर्चेन्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार जैन ने ध्वजारोहण किया। सर्राफा बोर्ड की ओर से न्यू सर्राफा मार्केट में आयोजित समारोह में विधायक प्रहलाद गुंजल ने और न्यू स्वर्ण-रजत मार्केट में अध्यक्ष श्याम लाल ने ध्वजारोहण किया। इसी तरह कर्मचारी सभा नंबर 108 में अध्यक्ष श्रीकृष्ण बिरला ने ध्वजारोहण किया। .गणतंत्र दिवस कौटिल्य महिला शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय एवं कौटिल्य सीनियर सेकेण्डरी स्कूल की ओर से गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुगरा शिक्षण संस्थान की निदेशक तबस्सुम पठान थी। छात्र छात्राओं ने आकर्षक एवं मनमोहक कार्यक्रम पेश किए।
विधायकों को किया सम्मानित
भाजयुमो की ओर से गणतंत्र दिवस पर खेड़ली फाटक में कार्यक्रम हुआ। जिसमें विधायक प्रहलाद गुंजल, विद्याशंकर नंदवाना को राजस्थानी परंपरा के अनुसार पगड़ी व शॉल ओढ़ाकर तथा श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मोर्चा नेता अमित गौतम, संयोजक परशुराम शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।
निशुल्क श्वास जांच शिविर लगाया
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रंगबाड़ी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में श्वास व दमा निशुल्क जांच शिविर लगाया गया। डॉ. एचएल परिहार ने बताया कि शिविर में ५५ रोगियों की निशुल्क जांचकर उन्हे दवा दी गई। उन्होंने बताया कि धूम्रपान और तंबाकू से फेंफड़ों पर बुरा असर पड़ता है।
डॉग शो रहा आकर्षण का केंद्र
कोटा रेल मंडल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। रेलवे स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में डीआरएम अर्चना जोशी ने ध्वज फहराया। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों व स्काउट व गाइड द्वारा परेड व मार्च पास्ट कर सलामी दी गई। पीटी, सामूहिक देश भक्ति नृत्य, समूह गान सहित अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की गई। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा पेश किया गया डॉग शो आकर्षण का केंद्र रहा। डीआरएम ने विभिन्न विभागों व स्कूल के बच्चों के लिए ४५ हजार रुपए के पुरस्कारों की घोषणा की। पश्चिम मध्य रेलवे महाप्रबंधक रमेश चंद्रा द्वारा भेजा गया संदेश पढ़ा गया। डीआरएम जोशी ने इसके बाद केंद्रीय विद्यालय 2 में भी ध्वज फहराया। रेलवे हॉस्पिटल में मरीजों की हाल जाने।
लोको बाल मंदिर में ध्वज फहराने के बाद स्कूल में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कंबल दिए गए।