- Hindi News
- स्कूलों में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
स्कूलों में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
कोटा। लॉर्ड कृष्णा एजुकेशन सोसायटी में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। चित्तोड़ प्रान्त के अध्यक्ष डॉ.अरविन्द सक्सेना थे। संचालन प्रदीप शर्मा ने किया। बैराज रोड स्थित सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल में चेयरमैन डॉ. अजय शर्मा व डॉ. मरीना शर्मा व राकेश टेलर एस डी आरएफ ने घ्वजारोहण किया। विद्यांजलि एकेडमी में संस्थापक पूनम गोयल ने ध्वजारोहण किया और बच्चों को इस दिन का महत्व बताया। महावीर नगर विस्तार योजना स्थित एलबीएस एकेडमी में निदेशक कुलदीप माथुर ने झण्डारोहण किया। छात्रों ने रंगारंग कार्र्यक्रम पेश किया। शिशु भारती एजूकेशन ग्रुप के शिशु भारती एकेडमी में अतिथि योगेन्द्र शर्मा ने ध्वजारोहण किया। प्राचार्या सीमा घोष ने इसका महत्व बताया। एलजेब्रा गल्र्स कॉलेज मे गणतंत्र, विदाई समारेाह एवं वाषिकोत्सव हुआ। डॉ. वीना छंगाणी, निदेशक श्याम शर्मा व डॉ. कीर्ति गोपलानी ने दीप प्रज्जवलन किया। आस्था शर्मा मिस एलजेब्रा व रनर अप मिस रितिका गौतम रही। सांईनाथ कॉमर्स क्लासेज में गणतंत्र दिवस पर निदेशक नीरज अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर देशभक्ति से ओतप्रोत कविता सुनाई। चिल्ड्रन स्कूल में गणतंत्र दिवस पर अनेक कार्यक्रम हुए। निदेशक एसए खान ने बच्चों को इस दिन का महत्व बताया। आर्केडिया एकेडमी में निदेशिक लता कोठारी ने ध्वजारोहण कर बच्चों को स्वतंत्रता सैनानियों के प्रेरक प्रसंग सुनाए। मोदी पब्लिक स्कूल में आईएल में कॉमेडोर एच.पी.सिंह ने ध्वजारोहण किया। उपाध्यक्ष सुमित मोदी,कार्पोरेट डायरेक्टर डॉ. वीके. सक्सेना, वी. एम. दाधीच एवं प्राचार्य सुभाष जैन ने गणतंत्र दिवस ने बच्चों को पुरस्कृत किया। अकलंक विद्यालय में सचिव अविनाश जैन, अध्यक्ष राजेन्द्र जैन ने ध्वजारोहण किया तथा प्राचार्या पंकज जैन ने बच्चों को इस दिन का महत्व बताया। मां भारती स्कूल में चेयरमैन महेश विजय ने ध्वजारोहण किया।
स्टेशन क्षेत्र के केबीएस एकेडमी में निदेशक डॉ.प्रवीण गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। प्राचार्या सीमा गुप्ता ने विजेता रहे बच्चों को पुरस्कृत किया। दासवानी डेंटल कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर अनेक आयोजन हुए। डॉ. अनिल दासवानी, विजय दासवानी ने ध्वजारोहण किया। बीएसएन एकेडमी में निदेशक महावीर विजय ने ध्वजारोहण किया। डॉ. नकुल ने प्रेरक प्रसंग सुनाए। सर्वोदय सीनियर सैकंडरी में निदेशक ए मिर्जा ने ध्वजारोहण किया। डॉ. अजहर एवं मजहरमिर्जा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को नवाजा। किड्स कैंसल प्ले ग्रुप के स्कूल में निदेशिका डीके नरूला ने बच्चों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया।