नुक्कड़ नाटक में दिया सुरक्षा का संदेश
कोटा - साफ-सफाई और सड़क सुरक्षा जैसे ज्वलंत मुद्दों पर अवेयरनेस पैदा करने के लिए कॅरिअर पॉइंट यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। दादाबाड़ी, जवाहरनगर, गुमानपुरा, शॉपिंग सेंटर, स्टेशन आदि कॉलोनियों में नाटक के जरिए यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स ने आम लोगों का ध्यान खींचा। कुलपति डॉ.मिथिलेश दीक्षित ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर अंधविश्वास छोड़कर हम वास्तविक जीवन मूल्यों के साथ जीने का संकल्प करें। इससे कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। कन्या भ्रूण हत्या शिक्षित वर्ग में ज्यादा हो रही हैं, जिसे हमारा सामाजिक संतुलन बिगड़ता जा रहा है। स्टूडेंट्स ने शहर को साफ-सुथरा रखने, सड़क पर सुरक्षित वाहन चलाने, कन्या भ्रूण हत्या बंद करने, नशा मुक्ति और अंधविश्वास को दूर करने के लिए शिक्षा की अनिवार्यता जैसे मुद्दों पर प्रभावी नाट्य मंचन किए। केवल नगर में छात्रों ने नशा मुक्ति के लिए एक मार्च निकाला और वहां सड़क पर साफ-सफाई भी की।
प्रोबेशन की अवधि कम करने की मांग
राजस्थान शिक्षक संघ ((सियाराम)) ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर नवनियुक्ति शिक्षकों ((कार्मिकों)) की प्रोबेशन की अवधि दो साल से एक साल करने की मांग की। जिलाध्यक्ष भंवरसिंह हाड़ा ने बताया कि प्रोबेशन समाप्त होने के बाद पहले की तरह ही परिलाभ देने की मांग भी की गई है।