पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लिट्रेसी टेस्ट में कोटा से 3 छात्र चयनित

लिट्रेसी टेस्ट में कोटा से 3 छात्र चयनित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा. सीबीएसई स्कूलों के 8वीं से 10वीं के छात्रों में बैंकिंग, बिजनेस, बचत, इन्वेस्टमेंट और फायनेंशियल प्लानिंग की जानकारी देने के उद्देश्य से एनआईएसएम, मुंबई द्वारा 12 जनवरी को पहली बार कराए गए नेशनल फायनेंशियल लिट्रेसी टेस्ट (एनएफएलटी) में देशभर से 120 स्टूडेंट्स सफल रहे। इनमें राज्य से 9 और कोटा से 3 छात्र चयनित हुए हैं। 23 जनवरी को घोषित रिजल्ट में एलेन के प्री-नर्चर डिवीजन के तीन छात्र कक्षा-9 के अतुल सिन्हा व ओजस्वी शर्मा और कक्षा-10 की लक्ष्या चावला सफल रही। चयनित प्रतिभागियों को 2 हजार रुपए नकद पुरस्कार और विशेष पहचान पत्र दिया जाएगा। 2 घंटे के इस टेस्ट में 75 प्रश्न पूछे गए। पेपर हिंदी व इंग्लिश दोनों माध्यम में हुआ।

मालगाड़ी का एक वैगन पटरी से उतरा

थर्मल साइडिंग में सोमवार को मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतर गया। करीब आधे घंटे बाद वेगन को पटरी पर चढ़ा दिया। थर्मल सूत्रों के अनुसार थर्मल साइडिंग में सुबह करीब 9.15 बजे ट्रिपलर से मालगाड़ी के एक वेगन का कोयला करने के वेगन पटरी से उतर गया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद वेगन को पटरी पर चढ़ा दिया गया। थर्मल के चीफ इंजीनियर एएस माथुर ने बताया कि पुराने वेगन के बोटम का स्प्रिंग में प्राब्लम की वजह से पटरी से उतर गया। रेलवे प्रशासन को पत्र भेजकर पुराने वेगन की जगह नए वेगन भेजने के संबंध में पत्र भेजा जाएगा।