कृषक भ्रमण दल कोटा से रवाना
कोटा - उद्यान विभाग की ओर से पांच दिवसीय कृषक भ्रमण दल रविवार को रवाना हो गया। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रभुलाल सैनी ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। इस कृषक दल में जिले के विभिन्न पंचायत समिति से उद्यानिकी गतिविधियों से जुड़े 50 कृषकों को राज्य के बाहर भ्रमण पर भेजा गया। कृषि विस्तार के संयुक्त निदेशक सुरेंद्र कुमार जैन ने भ्रमण दल की उपयोगिता के बारे में जानकारी से अवगत कराया।