पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकोटा. शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सोमवार को हुई बैठक में महापौर डॉ. रत्ना जैन और आयुक्त आरडी मीणा के बीच जमकर तकरार हुई। आयुक्त जोर से बोलने लगे तो महापौर ने कहा कि मुझसे इस तरह चिल्लाकर बात मत करो। इस पर आयुक्त ने कहा कि हम सब बेकार काम कर रहे हैं, तो हमारा ट्रांसफर करवा दो। कौन आना चाहता है नगर निगम में। सभी सीएसआई और एसआई अच्छा काम कर रहे हैं, यदि ये हड़ताल पर चले गए तो शहर सड़ जाएगा।
महापौर ने मौजूदा कचरा परिवहन की व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अभी यहीं बैठकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का रूट चार्ट बनाओ। महापौर ने सोमवार को कचरा परिवहन के संबंध में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रैक्टर ट्रॉलियों का रूट इस तरह होना चाहिए कि पहली ही बार में अधिक से अधिक कचरा उठ जाए।
दूसरी बार में ट्रॉली और अन्य वाहन उन जगहों पर जाएं जहां पहली बार में कचरा नहीं उठ पाया हो। इसके लिए आवश्यक है कि सभी वार्डों का रूट चार्ट बनाया जाए। लोगों को भी इस रूट चार्ट तथा ट्रॉलियों के ठहराव के समय की जानकारी दी जाए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश चंद जैन, आयुक्त आरडी मीणा, स्वास्थ्य अधिकारी डा. जेपी गुप्ता व डा मुकेश गुप्ता, मुख्य सफाई निरीक्षक रमाकांत शर्मा, रमेशचंद गोयल तथा सभी सफाई निरीक्षक मौजूद रहे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.