बीस साल में पांच गुना खर्च बढ़ जाएगा
कोटा - देश में महंगाई दर जिस रफ्तार से बढ़ रही है, उससे आम आदमी की चिंता बढ़ रही है। 2014 में यदि आपके पास 100 रुपए हैं तो मौजूदा महंगाई दर 8 फीसदी के अनुसार, अगले 10 साल में 220 रु. और 20 साल बाद 470 रुपए खर्च करने होंगे। यानी महंगाई दर 8 फीसदी ही रही तो भी भविष्य की जरुरतों पर जेब से पांच गुना खर्च करना पड़ेगा।
रविवार को सीएडी सर्किल स्थित एक होटल में ‘जानोगे तभी तो मानोगे’ अवेयरनेस सेमिनार में दिल्ली से आए कॉर्पोरेट ट्रेनर ज्ञानेंद्र गुप्ता ने इकोनामी ट्रेंड पर एक प्रजेंटेशन में बताया कि यदि महंगाई दर बढ़कर 12 फीसदी हुई तो 100 की जगह 5 साल बाद 240 रुपए खर्च करने होंगे। 20 साल बाद 960 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। यानी 100 रुपए की जगह करीब 1 हजार रुपए खर्च करने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सोच समझकर सही जगह निवेश करें ताकि महंगाई दर की तुलना में रिटर्न का लाभ पूरा मिल सके। सेमिनार में बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस के रीजनल मैनेजर सौरभ तिवारी, स्ट्रेटेडिज्म के स्टेट हेड ऑपरेशन राजकुमार व्यास ने निवेशकों के सवालों के जवाब दिए।