- Hindi News
- मालगाड़ी के आगे लेटकर दंपती ने की आत्महत्या
मालगाड़ी के आगे लेटकर दंपती ने की आत्महत्या
बूंदी/सुमेरगंजमंडी. सुमेरगंजमंडी रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर महापुरा गांव के पास मालगाड़ी से कटकर सोमवार देर शाम जयपुर निवासी दंपती ने आत्महत्या कर ली। स्टेशन मास्टर की सूचना पर इंद्रगढ़ से सहायक थानाधिकारी रामेश्वर चौधरी पहुंचे। चौधरी ने बताया कि शाम करीब सात बजे कोटा से सवाईमाधोपुर की ओर जा रही मालगाड़ी के चालक ने सुमेरगंजमंडी रेलवे स्टेशन पर मेमो दिया, जिसमें मालगाड़ी के आगे पटरी पर लेटकर महापुरा के पास महिला-पुरुष द्वारा आत्महत्या करना बताया था। पड़ताल में टूटा हुआ मोबाइल बरामद हुआ। उसकी सिम दूसरे मोबाइल में डालकर कॉल किया तो मृतक की पहचान जयपुर के सोड़ाला स्थित डीसीएम नगर निवासी रामावतार विजय ((35)) के रूप में हुई। नंबर की पहचान करने वाले ने रामावतार के साथ पत्नी माधुरी ((30)) के होने की भी बात कही। पुलिस पहचान और आत्महत्या का कारण जानने में जुटी है। शवों को लाखेरी अस्पताल में रखाया है। मंगलवार को परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
मृतक के जेब से मिली वैन की चाबी: थानाधिकारी अनीस अहमद ने बताया कि सुमेरगंजमंडी गल्र्स स्कूल के पास पुलिस को लावारिस वैन मिली है। दंपती इसी गाड़ी से जयपुर से आए थे और बाद में दोनों ने पटरी पर लेटकर महापुरा के पास आत्म हत्या कर ली।