- Hindi News
- नदी पार क्षेत्र में रात ८ बजे हुई पानी की सप्लाई
नदी पार क्षेत्र में रात ८ बजे हुई पानी की सप्लाई
कोटा - विकास नगर स्थित पानी की टंकी पर आउटलेट वाल्व का काम होने के चलते सोमवार को नदी पार इलाके में पानी सप्लाई नहीं की जा सकी। नदी पार क्षेत्र में सुबह पानी सप्लाई किए जाने के बाद यूआईटी द्वारा विकास नगर स्थित पानी की टंकी पर आउटलेट वाल्व लगाने का काम शुरू किया गया। काम शाम 5 बजे पूरा किया जाना था। लेकिन, रात करीब 7.45 बजे पूरा किया गया। जलदाय विभाग के एक्सईएन श्यामवीर सिंह ने बताया कि बडग़ांव और नांता को छोड़कर नदी पार क्षेत्र में रात 8 बजे पानी सप्लाई की गई।