पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जामुनिया स्कूल की 4 बालिकाएं सम्मानित

जामुनिया स्कूल की 4 बालिकाएं सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - जयपुर में आयोजित सम्मेलन में कोटा की छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उन्हें 26 जनवरी पर आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय मीना सम्मेलन के अन्तर्गत जयपुर के रविन्द्र कला मंच पर आयोजित कार्यक्रम में 12 छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दी, जिसमें राजकीय माध्यमिक स्कूल जामुनिया की चार छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विनोद मिश्रा और संतोष विजय के साथ कोटा लौटीं चंदवी, रेखा, ममता और ललिता का शाला परिवार और ग्रामीणों द्वारा स्वागत व सम्मान किया गया।