- Hindi News
- सदस्यों ने सहकारी के नए उपनियम का विरोध किया
सदस्यों ने सहकारी के नए उपनियम का विरोध किया
कोटा - कोटा को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी को वर्ष 2012-13 में 72 लाख रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ है। यह घोषणा सोमवार को 26वी आमसभा में समिति के अध्यक्ष बने सिंह गुर्जर ने की। उन्होंने कहा कि समिति ने वर्ष 2012-13 में 58 करोड़ रुपए का कृषि आदान एवं उपभोक्ता सामग्री का व्यापार किया है। आमसभा में समिति के महाप्रबंधक त्रिभुवन सिंह सिसोदिया ने समिति का वर्ष 2014-15 का आय-व्यय का बजट पेश किया, जिसका सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। आम सभा में सहकारी विभाग जयपुर से प्राप्त नए उपनियम समिति के सहायक महाप्रबंधक रामगोपाल शर्मा ने सदस्यों के समक्ष अनुमोदन के लिए रखा तो संचालक श्याम मनोहर नंदवाना, नईमुद्दीन गुड्डू, रमेशचंद शर्मा, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मेरोठा, सत्यप्रकाश, योगेन्द्र कुमार नंदवाना ने खड़े होकर इसका विरोध किया।
इस पर रजिस्ट्रार ने सदस्यों को शांत किया। आमसभा में राजकीय संचालक भगवान सिंह, बीना बैरवा आई-सीडीपी योजना के महाप्रबंधक नरेन्द्र सिंह बिष्ट, संचालक कुलदीप आर्य और दयाराम आदि उपस्थित थे। इससे पहले कोरम पूर्ण नहीं होने पर एक घंटा बैठक स्थगित रही।