पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकोटा. रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोह के सदस्यों के पास महाराष्ट्र के विधायक और सांसद के लैटर हैड भी मिले हैं। इनके आधार पर ही वे जहां भी जाते, सर्किट हाउस में भी रुकते थे। सांसद के नाम का खुलासा नहीं हो पाया है, हालांकि उनके लैटर हैड पर आरोपियों को तिरुपति में वीआईपी दर्शन की सिफारिश की गई है। वहीं महाराष्ट्र की पैथण विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय वाघचौरे का खाली लैटर हैड मिला है।
आरोपी बेरोजगारों के रुपए से ऐश कर रहे थे। पुलिस को इनके पास से मुंबई से जयपुर की फ्लाइट का टिकट और रेलवे के सैकंड और थर्ड एसी के टिकट मिले हैं। कोटा शहर में भी करीब सालभर से ये लोग आ रहे हैं। यहां भी महंगी होटलों में ठहरते थे। पुलिस अब इनके खातों की भी जांच करेगी। पुलिस को एक आरोपी के बैंक खाते में 30 हजार रुपए जमा करने की रसीद मिली है।
एसएमएस से मिलती की अभ्यर्थी की जानकारी
गिरोह का एक सदस्य रुशी दादा गिरफ्तार हुए प्रशांत और देशमुख से संपर्क में था। वह एसएमएस के जरिए अभ्यर्थियों की जानकारी भेजता था। उसने ही विधायक व सांसद के लैटर हैड दिए थे। इसमें तिरुपति के वीआईपी दर्शन और सर्किट हाउस में ठहरने की अनुशंसा थी। पुलिस को इस तरह के एसएमएस भी मिले हैं। पुलिस अब महाराष्ट्र मुंबई पुलिस टीम भेज रही है। कांस्टेबल धर्मेंद्र, भीमसिंह, चंद्रप्रकाश, मोहम्मद इंसाफ की मामला खोलने में अहम भूमिका रही।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.