पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क दुर्घटना में अनंतपुरा व्यापार संघ के महासचिव की मौत

सड़क दुर्घटना में अनंतपुरा व्यापार संघ के महासचिव की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवली/कोटा - कोटा-जयपुर हाईवे पर दौलता के पास सोमवार को रोडवेज-कार भिड़ंत में अनंतपुरा व्यापार महासचिव की मौत हो गई। पत्नी और २ बच्चे भी घायल हुए। सूचना पर अनंतपुरा व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी। देवली थाना प्रभारी ओपी वर्मा ने बताया कि रंगबाड़ी निवासी कमल निमावत ((27)) साले की शादी के लिए केकड़ी रवाना हुए। कार में पत्नी सीमादेवी और २ पुत्र थे। देवली बाईपास पर दौलता के पास टोंक आगार की रोडवेज बस व कार मे भिड़ंत हो गई। कमल निमावत की मौत हो गई। और उनकी पत्नी, बच्चे घायल हो गए। घायलों को स्थानीय ट्रोमा चिकित्सालय में भर्ती करवाया। अनंतपुरा व्यापार संघ अध्यक्ष आमीन पठान ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही बाजार बंद कर दिया था। कमल हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते थे। उनकी अनंतपुरा में रेडिमेड की दुकान थी।



कमल निमावत