- Hindi News
- नागर बालापुरा सिंचाई परियोजना के अध्यक्ष बने
नागर बालापुरा सिंचाई परियोजना के अध्यक्ष बने
कोटा - बालापुरा सिंचाई परियोजना के हुए चुनावों में मूलचंद नागर को अध्यक्ष चुना गया। उन्हें 638 मत मिले। दूसरे नंबर पर बिरधीलाल मीणा रहे, जिन्हें 503 तथा तीसरे नंबर पर बालकिशन रहे जिन्हें 27 मत मिले। परियोजना अधिकारी आरके जैमिनी ने बताया कि चुनाव के लिए 1220 लोगों ने मतदान किया। इसमें 52 मत निरस्त हुए। परियोजना के नौ वार्ड में से चार वार्ड 3,4, 6 व 9 के भी चुनाव हुए, जिसमें रूपचंद, सुरेन्द्र बैरागी, सुरेश कुमार तथा रामकिशन को चुना गया। पांच वार्ड के चुनाव पहले ही हो गए। इनमें निर्विरोध चुनाव हुआ था। इस परियोजना में 19 सौ हैक्टेयर जमीन पर सिंचाई होती है। इसकी देखरेख यही संस्था करती है।